Thursday, November 21, 2019

         
                     विगत चुनावी परिणामों पर यदि गौर किया जाए, तो ये  स्पष्ट होता है, कि भारत का लोकतंत्र अपने शैशवकाल से निकल कर अपनी परिपक्वता की तरफ़ गतिमान है |
जी हाँ मेरा संदर्भ सीधा जनता की इच्छा,अपेक्षा, व महत्वाकांक्षाओ को प्रत्यक्ष तौर पर इंगित करना  है |
जहाँ पहले चुनावी मुद्दों में - धर्म, जाति, वर्ग ,भाषा व क्षेत्र जैसे संकीर्ण मुद्दे उछाल कर वोटबैंक को जोड़ने व तोड़ने का एजेन्डा राजनीतिक दलों का मुख्य विषय रहा वही आज इन्ही मुद्दों का दामन थाम कर राजनीति करने वाले लोगों को जनता द्वारा समय - समय पर आईना दिखाया जाना इसी लोकतांत्रिक परिपक्वता की अभिपुष्टि करता है, फ़िर चाहे लोकसभा के चुनाव हों या विभिन्न राज्यों की विधानसभा के परिणामों की अप्रत्याशितता. |
 हमारे संविधान निर्माताओं ने जिस संसदीय माडल को अपनाया था उसमें इसी प्रकार के परिपक्व समाज की कुछ कल्पना की गयी थी | हालांकि भारतीय समाज़ बहुत ही विविधता से भरा है अपितु लोकतंत्र का रंग सभी में लगभग समान रूप से चढ़ता प्रतीत होता है |
 यहाँ भारतीय लोकतंत्र को परिपक्व बताने का मेरा आशय सिर्फ़ जन मन का गुणगान करने से नही बल्कि राजनीति के दूसरे प्रमुख छोर का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख दलो को  आभास कराने से है कि अब राजनीति के पुराने पड़ चुके हथियार काम नही देंगे | अब हमें विकास की गाड़ी को चलाने के बजाय दौड़ाने के लिए विकासमात्र के दर्शन कराने से काम नहीं चलेगा बल्कि विकास को धरातल पर सुनियोजित तरीके उतारने से काम बनेगा | अब केवल परिशुद्ध रूप से समाजवाद, पून्जीवाद, वामपंथ या दक्षिण पंथ यहाँ काबिज नहीं हो सकते बल्कि बुद्ध के मध्यम मार्ग का अनुगामी होकर इनके घुले मिले स्वरूप का भारतीय समाज़ के अनुरूप मार्ग यहाँ ज्यादा तर्कसंगत प्रतीत होता है | सुखद बात तो ये है की हमारे कइ राजनीतिक दल इस दिशा में कदम बढा भी रहे हैं लेकिन इनकी संख्या अभी नाममात्र की है जो देश के विकास की परिधि से अब विकास के केन्द्र की तरफ़ रुख कर रहे हैं | इतिहास गवाह रहा है कि जिसने समय के अनुरूप स्वयम को ढाल लिया वही सतत बना भी रहा अन्यथा रूढियो को खत्म करने तो समाज के बीच से ही आवाज़ उठने लगती है | 
                                🇮🇳🇮🇳🇮🇳   👏  धन्यवाद!  (आस्तिक पांडेय )

Sunday, November 10, 2019

#_बर्लिन_की_दीवार_क्यों_बनाई_गयी_थी

#_द्वितीय_विश्वयुद्ध_के_बाद_1954_से_1960 के दौरान पूर्वी जर्मनी के बहुत से महत्वपूर्ण लोग पश्चिमी जर्मनी चले गये थे. इस प्रतिभा पलायन को रोकने के लिए 1961 में बर्लिन की दीवार को बनाया गया था.

#_पूर्वी_जर्मनी_में_शिक्षा_मुफ्त थी लेकिन पश्चिमी जर्मनी में शिक्षा पर खर्च करना पड़ता था
इस कारण जर्मन छात्र शिक्षा के लिए पूर्वी हिस्से में जाते और नौकरी के लिए पश्चिमी जर्मनी लौट आते थे.
#_द्वितीय_विश्वयुद्ध_के_बाद_जब जर्मनी का विभाजन हो गया, तो सैंकड़ों कारीगर, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर और व्यवसायी प्रतिदिन पूर्वी बर्लिन को छोड़कर पश्चिमी बर्लिन जाने लगे.
#_एक_अनुमान_के अनुसार 1954 से 1960 के दौरान
738 यूनिवर्सिटी प्रोफेसर,15, 885 अध्यापक, 4,600 डॉक्टर और 15,536 इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ पूर्व से पश्चिमी जर्मनी चले गए. कुल मिला कर यह संख्या 36,759 के लगभग है. लगभग 11 हजार छात्रों ने भी बेहतर भविष्य की तलाश में पूर्वी जर्मनी छोड़कर पश्चिमी जर्मनी चले गए.
जितने लोगों ने पश्चिमी जर्मनी के लिए पलायन किया था उनको अच्छी शिक्षा पूर्वी जर्मनी में मिली थी. #_इस_प्रतिभा_पलायन_के कारण पश्चिमी जर्मनी को फायदा मिलने लगा और पूर्वी जर्मनी को नुकसान होने लगा.
यहाँ पर यह बताना भी जरूरी है कि जो लोग पूर्वी जर्मनी छोड़ना चाहते थे उनके लिए पश्चिमी बर्लिन में आकर वहां से विमान द्वारा पश्चिमी जर्मनी में जाना आसान था. इसके अलावा 1950 और 1960 के दशक के शीत युद्ध के दौरान पश्चिमी देश बर्लिन को #_पूर्वी_ब्लॉक_की_जासूसी के लिए भी इस्तेमाल करते थे.
अब ऐसे हालातों में पूर्वी जर्मनी को इस पलायन और जासूसी को रोकने के लिए कुछ न कुछ उपाय तो करने ही थे. इन्हीं सब वजहों से परेशान होकर
पूर्वी जर्मनी की समाजवादी सरकार ने 12 और 13 अगस्त, 1961 की रात में पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन की सीमा को बंद कर दिया था.

#_बर्लिन_दीवार_का_मुख्य_मक़सद_पूर्वी_जर्मनी से भाग कर पश्चिमी जर्मनी जाने वाले लोगों को रोकना था. बर्लिन की दीवार की कुल लंबाई 155 किलोमीटर थी .
पूर्वी जर्मनी की सरकार ने हजारों सैनिक सीमा पर तैनात किए और मजदूरों की मदद से रात में सीमा पर कटीले तार लगाने शुरू कर दिए थे . यहाँ तक की सड़कों पर जल रही लाइट्स को भी बंद कर दिया गया था ताकि पश्चिमी हिस्से में रहने वाले लोगों को इस दीवार की भनक ना लग सके और विरोध न हो. जब सुबह हुई तो बर्लिन शहर दो हिस्सों में बाँट चुका था. इस दीवार के कारण कई परिवार बंट गए, किसी का घर दीवार के इस तरफ था तो किसी का दीवार के उस तरफ. लोगों को समझ नही आ रहा थी कि आखिर ये क्या हो रहा है. यहाँ तक कि उस समय के #_अमेरिका_के_राष्ट्रपति_जॉन_एफ_केनेडी को भी इस बारे में कुछ पता नही था.

#_बर्लिन_दीवार_कब_ढहाई_गयी

1980 के दशक में सोवियत आधिपत्य का पतन होने से पूर्वी जर्मनी में राजनैतिक उदारीकरण शुरू हुआ और पूर्वी जर्मनी में सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हुए इस कारण पूर्वी जर्मनी की समाजवादी सत्ता का अंत हुआ.
9 नवम्बर 1989 को घोषणा की गई कि बर्लिन सीमा पर आवागमन पर लगी रोक हटा ली गयी और दीवार गिरा दी गयी . जर्मन लोग दीवार के टुकड़े तोड़कर यादगार के लिए अपने अपने घर ले गए थे.
बर्लिन दीवार के गिरने से पूरे #_जर्मनी_में_राष्ट्रवाद_का_उदय हुआ और पूर्वी जर्मनी के लोगों ने जर्मनी के पुनः एकीकरण के लिए मंजूरी दे दी और 3 अक्टूबर 1990 को जर्मनी फिर से एक हो गया.

Friday, November 8, 2019

 IAS की तैयारी का दौर बड़ा ही दिलचस्प  होता  है |
      ये हमारे व्यक्तित्व को प्रतिदिन  निष्पादित करता है |